पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई


संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। आज दिनांक 30.11.2024 को जनपद महराजगंज से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर उप निरीक्षक श्यामसुंदर पाण्डेय (पुलिस लाइन) पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान उ0नि0 श्यामसुंदर पांडेय जनपद महराजगंज मे 40 वर्ष 02 माह 01 दिवस,सेवा में नियुक्त रहे।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर चुके उप निरीक्षक को अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। उनके सकुशल कार्यकाल की सराहना व प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगणों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे कर्मी के परिजन भी रहे उपस्थित। सेवानिवृत हुए कर्मचारी के आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हुए अनुचर को ससम्मान वाहन में बैठाकर विदाई दी गयी।