पनियरामहराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने थाना पनियरा का किया वार्षिक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश

Spread the love



•ठंड के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के चौकीदारों से वार्ता करते हुए वितरण किए गए कंबल
•राजकीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालन हेतु नव निर्मित सीसीटीएनएस ऑफिस व महिला हेल्प डेस्क का किया गया उद्घाटन
•कार्यालय के समस्त रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
•थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारीगण के साथ मीटिंग करते हुए उनकी समस्याओं को निस्तारण व उनके कर्तव्यों के पालन हेतु बताया गया



मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। आज दिनांक 09.12.2024 को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना पनियरा का किया गया। वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पनियरा के सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए,शस्त्रागार के शस्त्रों,हवालात,मेस,आरक्षी बैरक,तथा समस्त रजिस्टरों का अवलोकन करते हुये उनके रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। कार्यालय को चेक करते हुए साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। 
निरीक्षण के दौरान अन्य विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर उनको अद्यावधिक करने के लिये संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में अन्य स्थानो का भी निरीक्षण किया गया। उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पनियरा पर राजकीय कार्यो को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नव निर्मित सीसीटीएनएस कक्ष व महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानो पर नियुक्त चौकीदारो से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया व निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए ठंड के दृष्टिगत उनको कम्बल वितरण की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!