1060 ग्राम गाँजा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार


सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
सोनौली। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह के अगुवाई में बार्डर पर हो रहे अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के दृष्टिगत दिनांक 18.12.2024 को देर रात्रि में थाना स्थानीय पर उ0नि0 अभय नारायण सिंह (चौकी प्रभारी सोनौली) मय हमराह हे0का0 मनोहर सिंह व का0 चन्द्र प्रकाश यादव व एसएसबी के सहायक सेनानायक मयंक गुप्ता,इन्सपेक्टर जयंत घोष,का0 जीडी संदीप कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त राजकुमार यादव उर्फ करन पुत्र मनोज यादव निवासी ग्राम सिक्टहन थाना खैरेनी जनपद रुपनदेही राष्ट्र नेपाल उम्र 19 वर्ष जिसके पास से 1060 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ को थानान्तर्गत क्षेत्र श्यामकाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 186/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम राजकुमार यादव उर्फ करन उपरोक्त के पंजीकृत किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त राजकुमार यादव उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय जनपद महराजगंज अग्रेषित किया गया।