

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
बरगदवा(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनिरूद्ध पटेल के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारन्टी के गिरफ्तारी के तहत थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना बरगदवा उ0नि0 शिवम राय हमराह का0 हदीश अली द्वारा आज दिनांक 28.12.2024 को मु0नं014716/24 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद महराजगंज में निर्गत वारण्ट से सम्बन्धित महिला वारण्टी विजयी पुत्र बैजू उम्र 38 वर्ष निवासी खैरहवा जंगल टोला खैराटी थाना बरगदवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज भेजा गया।