आनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज

सेठ विभूति राम गुप्त की मनाई गई पुण्यतिथि

Spread the love

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
आनंद नगर। मंगलवार को नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्व द्वितीय अध्यक्ष एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व स्वर्गीय सेठ विभूति राम गुप्त की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और शैक्षिक क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया। फरेंदा क्षेत्र की शैक्षिक विरासत में सेठ विभूति राम गुप्त का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य महान शिक्षाविदों जैसे सेठ आनन्दराम जयपुरिया,पूर्व सांसद प्रो.सिब्बन लाल सक्सेना और स्वर्गीय शिवव्रत शर्मा के पद चिन्हों पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया। उनके द्वारा स्थापित शैक्षिक संस्थान आज भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पुण्यतिथि समारोह में उनके चारों पुत्र पारस गुप्त,विंध्याचल गुप्त,मथुरा गुप्त और कृष्ण गुप्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने सेठ विभूति राम गुप्त के सरल स्वभाव,समाजसेवा की भावना और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उनकी कार्यशैली और विचारधारा आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। इस अवसर पर नगर पंचायत आनंद नगर के प्रथम अध्यक्ष जयप्रकाश लाल,पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता,सीतल अग्रहरि,विनोद कुमार विमल,कांग्रेस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!