उत्तर प्रदेशमौसम समाचारलखनऊ

मौसम विभाग ने दी चेतावनी: सर्दी से आठ दिन राहत नहीं,आज कोहरे का अलर्ट

Spread the love



उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
लखनऊ। गलन और ठिठुरन से शहर से लेकर गांव तक को अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीत दिवस होने की भी संभावना है। लखनऊ में बुधवार को दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद कोहरे की ओट में धूप निकली भी तो सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास कम नहीं हुआ। शाम 4 बजे तक कोहरे के बीच से धूप की आंख मिचौली चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी आठ दिन तक गलन और ठिठुरन का सिलसिला जारी रह सकता है। 10 जनवरी तक बर्फीली हवा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। 11 और 12 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। दिन का पारा गिरेगा जिससे गलन और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद नमी की वजह से कोहरा छाएगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पछुआ की रफ्तार कम होने से कोहरा की संभावना बढ़ी है। गुरुवार को इसी लिए शीत दिवस की स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!