पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष दीपशिखा वर्मा थाना चौक के नेतृत्व में उच्चाधिकारीगण के आदेश के अनुपालन में अपराध की रोकथाम व अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु इनामिया/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय के उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह कां0 अभय कुमार सिंह व कां0 संतोष पाल के द्वारा मु0नं0 34/2000 धारा 323,504,506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त पन्नालाल पुत्र फूलवारी सा० बरगदही बसन्तनाथ थाना चौक जनपद महराजगंज व मु0नं0 757 धारा 279,337,338,427,304ए भादवि थाना कोतवाली महराजगंज से सम्बन्धित वारण्टी राममिलन यादव पुत्र भीखी सा० बरगदही बसन्तनाथ थाना चौक जनपद महराजगंज को आज दिनांक 12.01.2025 को समय 13.45 बजे गिरफ्तार जनपद महराजगंज न्यायालय महराजगंज भेजा गया।