नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ़्तार,भेजा गया जेल

संपादक नागेश्वर चौधरी
ठूठीबारी,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में व अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ठूठीबारी योगेन्द्र कुमार मय हमराह व0उ0नि0 प्रणव कुमार ओझा व का0 नन्दलाल यादव मय सरकारी वाहन संख्या UP32EG3171 के मय चालक का0 अनुप यादव के द्वारा आज दिनांक 30.01.2025 को मु0अ0सं0 09/25 धारा 65(2),115 (2) बीएनएस व 5 (एम) /6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पूर्णवासी पुत्र श्रीकान्त उम्र करीब 26 वर्ष ग्राम जमुईकला छोटका टोला थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को ग्राम जमुई कला छोटका टोला अभियुक्त के घर के दरवाजे पर से समय करीब 08.25 बजे हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय जनपद महराजगंज के लिये रवाना किया गया।