
सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
सोनौली। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह के अगुवाई में वांछितो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत रखते हुए उ0नि0 अभय कुमार उपाध्याय मय हमराह का0 सुरेश सिंह व का0 अमरेश राय द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 28.01.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 12/2025 धारा 74 बीएनएस व 9एम/10 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त करमहुसैन पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम शेष फरेन्दा थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र 22 वर्ष को आज दिनांक 02.02.2025 को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय जनपद महराजगंज अग्रेषित किया गया।