Crime Newsआनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज
पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ़्तार,जेल

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
फरेंदा,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा/नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के कुशल दिशा निर्देशन में व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अगुवाई में थाना फरेन्दा पुलिस टीम उ0नि0 मनीष कुमार राम और का0 दीपक यादव के द्वारा मु0अ0सं0 10/2025 137(2)352,127(2),64 बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र संग्राम उम्र करीब 22 वर्ष नि0 डडवार खुर्द थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को आज दिनांक 02.02.2025 को समय करीब 13.30 बजे प्रेम पोखरा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।