महराजगंज
पुलिस अधीक्षक ने छः उप निरीक्षको के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

प्रांजल केसरी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आज 05.02.2025 को जनपद में छः उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। जिस क्रम में निरीक्षक योगेन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष ठूठीबारी से पुलिस लाइन,उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बरगदवा से प्रभारी यूपी 112,उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को व0उ0नि0 थाना घुघली से थानाध्यक्ष ठूठीबारी,उप निरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को चौकी प्रभारी शीतलापुर थाना निचलौल से थानाध्यक्ष बरगदवा,उप निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी को थाना फरेंदा से थानाध्यक्ष सोहगीबरवा और उप निरीक्षक लवकुश सिंह को थानाध्यक्ष सोहगीबरवा से महिला प्रकोष्ठ के लिए भेजा गया।