राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज व राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज नौतनवा में साइबर पुलिस टीम द्वारा किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। आज दिनांक 05.02.2025 को थाना नौतनवा व साइबर पुलिस टीम द्वारा राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज व राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज नौतनवा में उ0प्र0 पुलिस के अभियान“डिजिटल वॉरियर”व“मिशन शक्ति फेज-05”के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेक न्यूज के खण्डन,साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के लिए युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं कॉलेज के छात्रों को उ0प्र0 पुलिस का”डिजिटल वॉरियर”बनाए जाने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
छात्रों को साइबर क्राइम एवं फेक न्यूज़ को रिपोर्ट करने,सामाजिक दायरे में फेक न्यूज़ एवं साइबर अपराध के प्रति अपने परिवारीजनों एवं मित्रों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं/बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध के सम्बन्ध में जागरुक कर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण,दहेज प्रतिषेध,कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण,पाक्सो,बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गई।