महराजगंज

भाजपा ने अशोक उर्फ संजय पाण्डेय पर दूसरी बार किया विश्वास बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

Spread the love


  
मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। जनपद महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी ने संजय पाण्डेय पर दूसरी बार विश्वास किया और उन्हें जनपद महराजगंज में जिलाध्यक्ष बनाकर जिले की कमान सौंप दी।
भारतीय जनता पार्टी ने काफी लंबे इंतजार के बाद रविवार को अपने नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। यह सूची तकरीबन दोपहर 2 बजे जनपद के चुनाव अधिकारी ओमकार केशरी ने जारी की।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग तीन वर्षों से अशोक उर्फ़ संजय पाण्डेय जिला संयोजक के पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने आज दूसरी बार इन पर भरोसा जताया है और जनपद के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। बताया जाता है कि भारी गहमागहमी और खींचतान के बीच महराजगंज में 29 लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये पर्चा भरा था। चुनाव अधिकारी ओमकार केसरी बताया कि संजय पाण्डेय घुघली ब्लाक के ग्राम सभा भुवना गांव के रहने वाले है यह अपने सौम्य और मधुर व्यवहार से जाने जाते हैं अब इनके कार्यकाल में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इनकी रणनीति तो मायने रखेगी ही साथ ही साथ इनको काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। संजय पाण्डेय के जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!