आनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह का दीवानी न्यायालय फरेंदा में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love



उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। आज दीवानी न्यायालय,फरेंदा में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के आगमन पर अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर तिराहे पर पहुँचकर संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
फरेंदा से महराजगंज के बीच 15 स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। महराजगंज में प्रवेश करने के पश्चात उन्होंने संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रो. शिवलाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके उपरांत कांग्रेस कार्यालय,महराजगंज में कार्यकर्ताओं ने विजय सिंह का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह,सदामोहन उपाध्याय,झिनकू चौधरी,गोपाल शाही, विनोद सिंह,चंद्रजीत भारती,पूर्णमासी यादव,जयप्रकाश लाल,डॉ. रामनारायण चौरसिया,विधि नारायण वर्मा,उमेश साहनी ब्लॉक अध्यक्ष नौतनवां,सुरेश यादव इन्द्रेश चौधरी,दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक शक्ति का परिचायक था और इससे कार्यकर्ताओं में नए उत्साह एवं जोश का संचार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!