नई दिल्ली
महीने के पहले दिन सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर…दिल्ली से मुंबई तक ये हैं नए रेट

संपादक नागेश्वर चौधरी
नई दिल्ली। आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है और पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर पर बड़ी राहत मिली है। 1 अप्रैल 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर मूल्य में संशोधन करते हुए कटौती की है। इसके बाद दिल्ली से मुंबई तक सिलेंडर के दाम घट गए हैं। आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं और दिल्ली में ये 41 रुपये,जबकि कोलकाला में 44.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। हालांकि,इस बार भी 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।