Crime Newsनिचलौलमहराजगंज
निचलौल पुलिस द्वारा एक वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष निचलौल गौरव कन्नौजिया के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 नन्दलाल यादव मय हमराह उ0नि0 सोनदेव यादव व का0 मनीष यादव की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0538/24 धारा 419,420,467,468,471,506 भादवि में वांछित अभियुक्त आशुतोष पाण्डेय उर्फ आशुतोष झा पुत्र भैरोनाथ झा निवासी टिकुलहिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र 38 वर्ष को आज दिनांक 05.04.2025 को रोडवेज बस स्टैण्ड कस्बा निचलौल से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।