पांच पेटी चाइनीज़ सेब के साथ एक युवक गिरफ्तार

संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बरगदवा ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत उ0नि0 रवीन्द्र सिंह यादव और का0 संदीप मौर्या द्वारा आज दिनांक 08.04.2025 को समय 14.45 बजे दौरान अभियान रोकथाम अवैध तस्करी के तहत बहद ग्राम चकरार के पास से 05 पेटी चाइनीज़ सेब बरामद किया गया तथा अभियुक्त कृष्णा गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता निवासी ठूठीबारी टीचर कालोनी थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया,जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/25 धारा 111 कस्टम अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।