पुलिस अधीक्षक ने 11 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

प्रांजल केसरी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आज 14.04.2025 को जनपद में एक निरीक्षक समेत दस उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। जिस क्रम में नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक नौतनवा से प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर,उ0नि0 पुरुषोत्तम राव को थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर से थानाध्यक्ष नौतनवां,उ0नि0 गौरव राय कन्नौजिया को थानाध्यक्ष निचलौल से पुलिस लाईन,उ0नि0 सत्यप्रकाश त्रिपाठी को थानाध्यक्ष सोहगीबरवा से पुलिस लाईन,उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष ठूठीबारी से सम्मन सेल,उ0नि0 अखिलेश कुमार वर्मा को थानाध्यक्ष सिन्दुरिया से थानाध्यक्ष निचलौल,उ0नि0 रोहित सबिता को व0उ0नि0 भिटौली से थानाध्यक्ष सोहगीबरवा,उ0नि0 महेन्द्र मिश्रा को सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष ठूठीबारी,उ0नि0 मनोज कुमार गुप्ता को व0उ0नि0 थाना फरेन्दा से थानाध्यक्ष सिन्दुरिया,उ0नि0 नैनश्री जायसवाल को वनस्टाप सेन्टर से थानाध्यक्ष महिला थाना,उ0नि0 राजकुमारी शुक्ला को थानाध्यक्ष महिला थाना से वनस्टाप सेन्टर के लिए स्थानांतरण किया।