स्वास्थ्य शिविर मे 105 व्यक्तियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। जनपद स्थित नगर पंचायत बृजमनगंज के शिवालय पोखरे पर सी- 19 कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में लंबाई,वजन,ब्लड प्रेशर,रेंडम,ब्लड शुगर,डिजिटल छाती एक्स-रे आदि की निःशुल्क जांच की गयी। कैम्प में
सीने में दर्द,वजन घटना,ब्लड प्रेशर,शराब का नियमित सेवन कर रहे हों व सांस फूलने की दिक्कत होने आदि रोगों से ग्रसित लोगों
की जांच कर उनको उचित परामर्श दिया साथ ही निःशुल्क दवा भी
वितरित की गयी।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज के बीसीपीएम विनोद कुमार सहित एएनएम शोभा देवी,आशा कार्यकर्ता रानी देवी,अनिता देवी,उषा देवी,कृष्णा देवी,रीता देवी,अर्चना देवी आशा
मौजूद रही। उपेंद्र शुक्ला ने बताया कि रविवार को कैम्प में 105
मरीजों की जांच की गयी। इस अवसर पर उपेंद्र शुक्ला( जिला समन्यवक) अशोक उपाध्याय (एसटी एल एस),सतेन्द्र वर्मा (सामुदायिक समन्वयक),राजकुमार शर्मा (रेडियो ग्राफर),सीएचओ खुशबु,सीएचओ किरण सहित तमाम स्वास्थ्यकर्मी एवं नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।