नई दिल्ली
जेएनयू चुनाव में हो पुलिस की तैनाती : ईसी

संपादक नागेश्वर चौधरी
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए बनी चुनाव समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर दिल्ली पुलिस से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। ईसी सदस्यों ने खुद की जान का खतरा बताया है। उन्होंने सुरक्षा दिए जाने तक चुनाव प्रक्रिया शुरू न करने की बात कही है। अगर सुरक्षा नहीं मिलती है तो चुनाव रद्द भी हो सकते हैं।