Crime Newsमहराजगंज
भिटौली पुलिस द्वारा एक वांछित आरोपी गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना भिटौली पुलिस हे0का0 विद्यासागर,का0 संजय यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2025 धारा 64 (2 (एम),77,352,351(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त शेषनाथ जायसवाल पुत्र जुग्ती जायसवाल सा० पिपराखादर थाना भिटौली जनपद महराजगंज को दिनांक 25.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।