महराजगंज

ऑपरेशन सिंदूर’के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन,केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love


ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। जिले में ‘ऑपरेशन सिंदूर’के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान को सम्मानित करना था। इस भव्य यात्रा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में स्कूली बच्चों,एनसीसी कैडेट्स,युवाओं,समाजसेवियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर“वंदे मातरम्”और“भारत माता की जय”के जयघोषों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। लोगों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह साफ झलक रहा था। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने देश की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले रिटायर्ड फौजियों को शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का योगदान देश के लिए सर्वोच्च है और हम सबका कर्तव्य है कि हम उनके त्याग को हमेशा याद रखें। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय समेत जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में आम लोग शामिल हुए। पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक बना,बल्कि लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और सुदृढ़ करने वाला अवसर भी साबित हुआ। ‘ऑपरेशन सिंदूर’याद करते हुए यह यात्रा देश की एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दे गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!