Crime Newsघुघलीमहराजगंज
घुघली पुलिस द्वारा एक आर्म्स एक्ट का वारण्टी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो ववारंटियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में थाना घुघली पुलिस उ0नि0 रमेश चन्द्र वरुण,का0 पंकज सिंह और का0 अभयनाथ यादव द्वारा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट,जनपद महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू सम्बन्धित मु0नं0-3171/2001 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद महराजगंज में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी राजू उर्फ नसीम अहमद पुत्र सफी मोहम्मद निवासी टाउन एरिया घुघली वार्ड नं0- 3 थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 57 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा जाएगा।