Crime Newsमहराजगंजश्यामदेउरवा - परतावल

नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला अंतर्जनपदीय आरोपी गिरफ़्तार

Spread the love



उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
श्यामदेउरवा,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देशन में म0उ0नि0 सारिका सिंह थाना श्यामदेउरवा मय हमराह उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह,का0 पंकज यादव,का0 सतीश चौधरी द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर मु0अ0सं0 125/25 धारा137 (2),87,64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉस्को एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त संदीप पुत्र बदरीनरायण नि0 ग्राम औरही टोला बढई थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 23 वर्ष को बहद ग्राम धनहा नायक से पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी। घटना विवरण के क्रम में वादिनी मुकदमा सिरजावती पत्नी मनोज ग्राम सुमेरगढ़ थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज की लड़की बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में दिनांक 12.05.2025 को वादिनी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 125/25 धारा137(2),87,64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉस्को एक्ट बनाम संदीप पुत्र बदरीनरायण नि0 ग्राम औरही टोला बढई थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 23 वर्ष के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त संदीप पुत्र बदरीनरायण नि0 ग्राम औरही टोला बढई थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 23 वर्ष बादस्तुर फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 31.05.2025 को मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम धनहा नायक से पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!