महराजगंज

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ के साथ किया पौधरोपण

Spread the love



सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज। प्राथमिक विद्यालय सदर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगा कर पर्यावरण जागरूकता को लेकर संदेश दिया हैं। जिलाधिकारी ने कहा की हम सबको मिलकर पौधों को लगाने की जरूरत है। इससे पर्यावरण शुद्ध हो सके।
गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण करते जिलाधिकारी ने डीएफओ के साथ विद्यालय प्रांगण में आम का पौधा लगाया। उन्होंने बच्चों को अपनी मां के नाम पर पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने लोगों से पेड़ लगाने और उन्हें बचाने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सीएमओ,बीएसए और बीईओ सदर सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। बीएसए ऋद्धि पाण्डेय ने बताया कि जिले के सभी 1709 परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!