जनपद के 337 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे,जनप्रतिनिधियों ने नवजोड़ों को दिया आशीर्वाद

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत को जनपद में स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सामने धनेवा-धनेई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिसमें कुल 337 पात्र जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। इन 337 जोड़ो में अल्पसंख्यक वर्ग के 51 जोड़े अन्य पिछड़ा वर्ग के 122 जोड़े,सामान्य वर्ग के 07 जोड़े एवं अनुसूचित जाति के 157 जोड़े उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पंकज चौधरी केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री,भारत सरकार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय,अमरनाथ पटेल,भाजपा,पूर्व नगर पालिका सदर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता के साथ ही अनुराज जैन मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज,रामदरश चौधरी,परियोजना निदेशक महराजगंज,

रमेश कुमार,उपजिलाधिकारी सदर एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव के साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारी,जनपद-महराजगंज व महेन्द्र प्रसाद,सहायक विकास अधिकारी (स0क0),शफी आलम,सहायक विकास अधिकारी (स0क0),श्यामसुन्दर तिवारी,सहायक विकारा अधिकारी (स0क0),ऋषिकेश,सहायक विकास अधिकारी (स0क0),अख्तर हुसैन,सहायक विकास अधिकारी (स0क0),चन्दन पाण्डेय,ग्राम विकास अधिकारी (स0क0),राकेश वर्मा,ग्राम विकास अधिकारी (स0क0),अजय द्विवेदी,ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) एवं प्रधान सहायक निति मुकेश के साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।