Crime Newsबृजमनगंज - धानीमहराजगंज

बृजमनगंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव,शिनाख्त में जुटी पुलिस

Spread the love



उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज: जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 स्थित जहलीपुर में सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला की शव मिला। बुधवार दोपहर में सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला की लाश दिखाई पड़ने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को दी घटनास्थल पर पहुंचकर राकेश जायसवाल ने बृजमनगंज पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस पहुंची। मृतक महिला के शरीर पर नीले रंग की साड़ी थी जिसकी उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच थी। महिला के शव की पहचान हेतु सीनियर इंस्पेक्टर अमित राय ने आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो कुछ लोगों ने बताया कि महिला एक दो दिनों से गांव में इधर-उधर घूम रही थी खाना मांग कर खा रही थी और दिमागी रूप से विक्षिप्त लग रही थी। वार्ड नंबर तीन के सभासद बुद्धिराम चौरसिया ने बताया की मृतक एक विक्षिप्त महिला लग रही थी,जो बीते दो तीन दिनों से गांव में घूम रही थी आज उसका शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि एक अज्ञात महिला का शव वार्ड नंबर 3 जहलीपुर में मिला है शव की पहचान नहीं हो पाई है शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेजा जा रहा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से कहा कि अज्ञात महिला का शव लावारिस होने की स्थिति में उसके अंतिम संस्कार में जो भी खर्च आएंगे वह सारा खर्च नगर अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!