युवक व किशोरी का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,हत्या को लेकर ग्रामीणो के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म


मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के बड़े घाट यमुना नदी के किनारे जमीनी विवाद को लेकर सरेशाम ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना स्थल 300 मीटर की दूरी पर मृतक की मोटर साइकिल बरामद हुयी। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुची वहीं फॉरेन्सिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य को लिया। साथ ही मृतक की जेब से मिले मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
बताते चले की असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन गांव निवासी भुननू सिंह का 22 वर्षीय पुत्र आशू सिंह का शव बडेघाट यमुना नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया। बताते है कि उसकी जमीनी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिश ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
सुत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मृतक प्रति दिन बांदा जनपद के मरका खदान से मोरंग ढोने का काम करता था और वह दोपहर खाना खाने के बाद बांदा जाने की बात कह कर निकला था। तभी उसकी हत्या कर दी गयी है वहीं मृतक की मां विमलेश देवी ने बताया कि परिवारिक जमीनी रंजिश चली आ रही थी। रोड की एक बीघा जमीन कब्जे को लेकर आये दिन कहा सुनी होती थी। जिसको लेकर उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या की गयी है। वहीं थाना क्षेत्र के ही ग्राम जरौली में अरहर के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिली किशोरी के शव को जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं दोनो हत्याओं को जोड कर चर्चा ही हो सकती है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनो की गोली मारकर हत्या की गयी। मृतका गौरी पुत्री योगेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू सिंह ने अभी इस मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। हालाकि इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने के बाद ही आगे की जांच की जायेगी। जबकि ग्रामीणों के बीच युवक किशोरी की हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाए हो रही हैं।