अंतर्राष्ट्रीय
2,831 डालर में बिका 77 साल पुराने केक का टुकड़ा


प्रांजल केसरी
लन्दन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप की शादी का 77 साल पुराना केक 2,831 डालर यानी करीब ढाई लाख रुपये में नीलाम हुआ। केक का टुकड़ा एलिजाबेथ द्वितीय के चांदी के प्रतीक चिन्ह वाले एक बाक्स में पैक किया गया था। इसके साथ महारानी की तरफ से लिखा गया एक पत्र भी था। केक का टुकड़ा स्काटलैंड में ब्रिटिश सम्राट के आधिकारिक निवास होलीरूड हाउस के सफाईकर्मी मैरियन पोलसन को शाही जोड़े की ओर से उपहार के रूप में दिया गया था। नीलामी हाउस रीमन डैसी ने बताया कि यह टुकड़ा उसी केक का है जिसे 20 नवंबर,1947 को शादी में परोसा गया था। पूरे केक का वजन 226 किग्रा था।