

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
परसा मलिक(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी पर रोकथाम हेतु अभियान के दिये गये निर्देशो के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उमेश कुमार थाना परसामलिक के नेतृत्व चौकी प्रभारी सेवतरी उoनिo विनीत कुमार यादव मय हमराहीगण हेoकाo जितेन्द्र यादव,हेoकाo सुनील कुमार,काo रामगनेश चौहान के द्वारा दिनाँक 05.11.2024 को बहद ग्राम झिंगटी से एक ट्रैक्टर (मय ट्राली सहित) में 76 बोरी प्लास्टिक पाईप (कबाड़) अन्तर्गत धारा 111 कस्टम अधिनियम में बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु अकब से रिपोर्ट तैयार कर मय माल कस्टम कार्यालय प्रेषित किया जायेगा।