पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

अतुल कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
कोल्हुई। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध पटेल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 राहुल यादव,का0 इन्द्रजीत राजभर द्वारा देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम,गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 96/25 धारा 70 (2) बीएनएस व (2) पास्को एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त रामराज पुत्र लल्लन नि0 ग्राम बेलवा बुजुर्ग थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज तथा विधि विरुद्ध बालक को आज दिनांक 12.02.2025 को क्रमशः मुडली चौराहा व एकसडवा बाजार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।