पुलिस ने गुण्डा एक्ट के आरोपी को किया जिला बदर


संपादक नागेश्वर चौधरी
बरगदवा(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह थाना बरगदवा के नेतृत्व में थाना बरगदवा पुलिस उ0नि0 रवीन्द्र नरायन मिश्रा और का0 सन्दीप मौर्या द्वारा वाद संख्या 01471/2019 कम्प्यूटर कृत वाद संख्या डी201905470001471 धारा 3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम 1970 मु0अ0सं0- 120/2018 धारा- 306,498 भादवि से सम्बन्धित जिला बदर अपराधी सहाबुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा थाना बरगदवा जनपद महराजगंज को न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जनपद महराजगंज के आदेश के अनुपालन में 06 माह के लिए जिला बदर आदेश प्राप्त हुआ है। वाद संख्या 01471/2019 न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महराजगंज के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 22.12.2024 को थाना कोतवाली जनपद सिद्धार्थनगर रवाना किया।