महराजगंज
यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को किया जागरुक

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। आज दिनांक 29.01.2025 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा महराजगंज शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।
ऑपरेशन कार-ओ-बार के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर यातायात पुलिस द्वारा ब्रिथ एनालाइजर लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गयी और दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। कुल 7 वाहनों का चालान कर 70000 का जुर्माना किया गया।