दो वांछित आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक परसामलिक योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज सेवतरी प्रशान्त कुमार दुबे द्वारा मय हमराहियान हे0का0 जितेन्द्र कुमार यादव,हे0का0 सुनील कुमार और का0 दीपक प्रसाद के द्वारा मु0अ0स0 13/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण सुजीत उर्फ शिवजीत सहानी पुत्र अनिल सहानी निवासी पडौली थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष और कैफ पुत्र जुनेद निवासी पडौली थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 20 को दिनांक 18.04.2025 को समय 10.50 बजे मुखबिर की सूचना पर बहद झिगटी से एसएसबी रोड जाने वाली कच्ची सड़क के पास स्थित बागीचे से गिरफ्तार किया गया,व आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।