
ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध व वारंटियो के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्श मे एवं क्षेत्राधिकारी सदर
आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। पुलिस टीम उ0नि0 अनिल कुमार राय और का0 संदीप कुमार द्वारा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी न्यायालय प्रधान न्यायाधीश,पारिवारिक न्यायालय,जनपद महराजगंज
द्वारा जारी कुर्की और विक्रय द्वारा भरण-पोषण वारण्ट से सम्बन्धित वाद संख्या 1097/2024 धारा 147 बीएनएस थाना निचलौल जनपद महराजगंज में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी इम्तियात अली पुत्र अब्दुल रहीम निवासी हरपुर महन्थ थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया है।