नेपाली नागरिक चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
सोनौली। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग,वाहन चोरी रोकथाम हेतु अभियान के दृष्टिगत दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया था। सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान प्राप्त मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 18.05.2025 को वहद ग्राम खनुआ के पास से अभियुक्त धिरेन्द्र केवट पुत्र नेहरू केवट उम्र करीब 29 वर्ष निवासी बेलभरिया थाना लुम्बिनी जिला रूपनदेही नेपाल राष्ट्र नेपाल को मय चोरी की वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस सं0 UP56AM4906 से परिवर्तित नेपाली रजि0 नं0- लू 6 प 2257 प के साथ हिरासत/कब्जा पुलिस में लिया गया। उक्त चोरी वाहन के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 224/2025 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात थाना कोतवाली जनपद महराजगंज में पूर्व से पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2025 धारा 317(2),318(4),319(2),336(3) बीएनएस पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया। आरोपी के गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी चौकी खनुआ सोनौली उ0नि0 विजय कुमार द्विवेदी,का0 अवनीश यादव,का0 अमरेश राय,का0 शिवाकान्त सिंह,का0 गुलशन यादव और एसएसबी टीम में निरीक्षक सौरभ राय,सीटी/जीडी विवेक कुमार सिंह,सीटी/जीडी चन्द्रहास मोहन तालेकर,सीटी/जीडी संजीव राय,सीटी/जीडी दिनेश कुमार पंडित,सीटी चालक अभिषेक मौजूद रहें।