
उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज: जिले के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। यह शव भिस्वा उर्फ कोटीया के टोला खुटा मैदान बॉर्डर पर था। सुबह करीब 7 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह के अनुसार,शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा गया है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।