महराजगंज

बड़ी ख़ुशखबरी: अब महराजगंज को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफा!

Spread the love



संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। जनपद के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। जिले को लंबे समय से जिस केंद्रीय विद्यालय की प्रतीक्षा थी,वह अब समाप्त हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से”केन्द्रीय विद्यालय महराजगंज”का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर,महराजगंज में शुरू किया जाएगा। प्रारंभ में विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक एक-एक सेक्शन के रूप में पढ़ाई शुरू होगी और आने वाले वर्षों में आवश्यकतानुसार उच्च कक्षाएं भी जोड़ी जाएंगी। यह विद्यालय न सिर्फ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करेगा,बल्कि जिले के हजारों अभिभावकों की वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा करेगा। अब महराजगंज के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्था में पढ़ने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!