पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी को दी गयी भावभीनी विदाई

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। आज दिनांक 31.05.2025 को जनपद महराजगंज से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मीगणों को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर चुके समस्त पुलिस कर्मी को अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। उनके सकुशल कार्यकाल की सराहना व प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाओं सहित विदा किया गया।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगणों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे कर्मी के परिजन भी रहे उपस्थित। सेवानिवृत हुए कर्मचारी के आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों को ससम्मान वाहन मे बैठाकर विदाई दी गयी।