कलश यात्रा के साथ श्री श्री रुद्र महायज्ञ शुरू

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। फरेंदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ताल्ही में मंगलवार को श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। डीजे फरुवाही भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती के मनमोहक झांकी निकाल कर कलश यात्रा ताल्ही (शिव मंदिर) से बेतहवा घाट पर बहने वाली पवित्र रोहिन नदी से अयोध्या धाम से आए आचार्य अनूप शुक्ला उमेश तिवारी,राहुल शुक्ला,मोहन दास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद 108 कन्याओं द्वारा कलश में जल भरवारा गया। पुनः जल भरकर शिव मंदिर ताल्ही के प्रांगण में पहुंची। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख फरेंदा राम प्रकाश सिंह ने पिता काटकर यज्ञ का शुभारंभ किया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ताल्ही जयराम भारती महायज्ञ के व्यवस्थापक रामदास जी महाराज,पुजारी राजेंद्र यादव,डॉ जनार्दन प्रसाद,रामबहाल भारती,शत्रुघ्न प्रजापति (पत्रकार) सोमई कनौजिया,राजकुमार प्रजापति,दिलीप कन्नौजिया शैलेश विश्वकर्मा,रामकेश भारती,भकालु चौधरी,बेचन पासवान,गणेश यादव,डा.अशोक यादव,जितेंद्र विश्वकर्मा,धीरज प्रजापति,सिद्धार्थ प्रजापति समेत भारी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।