महराजगंज

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मिठौरा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

Spread the love



ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज: आज कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत मिठौरा ब्लाक के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखें चौक बाजार स्थित बुद्ध विहार में संपन्न सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष/संगठन/विनोद सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद रहे कार्यक्रम के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय एडवोकेट एवं आलोक प्रसाद द्वारा भगवान बुद्ध डॉ भीमराव अंबेडकर और संत रविदास के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दो रामनारायण चौरसिया, महराजगंज विधानसभा के प्रभारी शिवपूजन इंजीनियर जिला उपाध्यक्ष गामा प्रसाद जिला महासचिव बक्शी अली चौक नगर पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष एवं सभासद हरकेश पटेल जिला अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद पनियरा ब्लाक के अध्यक्ष दिनेश यादव ने संबोधित किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्थल तक समय सीमा में कमेटी बनाने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में अन्य के अतिरिक्त चौक नगर पंचायत के सभासद गण गोवर्धन प्रसाद हरिलाल राही दिग्विजय भारती शिव शंकर पटेल नरेंद्र भारती रामरति जगदीश अनिल कुमार चतुर्वेदी पिंटू पटेल विजय अंगारा आदि बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे चौक के बाद अन्य कई स्थानों पर इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!