कोल्हुई -लक्ष्मीपुरमहराजगंज

डूबते सूर्य को अर्घ देकर महिलाओं ने की छठ पूजा

Spread the love


उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। जनपद के लक्ष्मीपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिपरा सोहट में पोखरे पर छठ पूजा के तीसरे दिन ब्रती महिलाओं ने बेदी के सम्मुख पूजन करते हुए देर शाम जल में खडे होकर डूबते सूर्य भगवान को अर्घ दिया।बिहार प्रांत से शुरू हुआ ये त्योहार भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा,देवी प्रकृति के छठे रूप और भगवान सूर्य की बहन छठी मैया को त्योहार की देवी के रूप में पूजा जाता है।छठी मैया की पूजा महिलाएं पति की लंबी दिर्घायु पुत्र प्राप्ति के लिए एवं घर में धन वैभव वृद्धि एवं खुशहाली के लिए करती हैं।विभिन्न प्रकार के फलों के साथ निर्जला उपवास रखकर पूजा करती हैं।छठ पूजा को महिलाओं के साथ साथ मर्द भी रखते हैं।

यह पूजा विशेष कर अपने संतानो की सुख समृद्धी और लंबी आयु के लिए किया जाता है छठ पूजा के पहले दिन नहा-खाकर होता है,दूसरे दिन खरना होता है और तीसरे और चौथे दिन शाम और सुबह का अर्घ दिया जाता है। इस तरह यह चार दिवसीय त्योहार है। ग्राम सभा सोहट के निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष गया प्रजापति की पत्नी अनीता प्रजापति ने हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!