सिद्धार्थ नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

राकेश कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
सिद्धार्थ नगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन सासंद जगदंबिका पाल के निर्देशन में मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बीएसए ग्राउन्ड में सम्पन्न कराया गया। इस महोत्सव मे जिले के सभी विधान सभा के विधायक उपस्थित रहे। जिले के जिलाधिकारी राजा गणपति आर जिला प्रशासन के साथ इस महोत्सव को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी ली। जिसमे कुल 612 जोड़ो ने वैवाहिक सूत्रो ने फेरे लिए जिनमे 9 जोड़े हिन्दू समुदाय के और 90 जोड़े मुस्लिम समुदाय तथा शेष 47 जोड़े बौद्ध समुदाय के थे विवाह अपने अपने समुदाय के रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें शासन से 51 हजार की स्वीकृत धनराशि मे 16 हजार रूपये की सामग्री शेष धनराशि उन जोड़ो के बैंक खाते में दिया गया और रोजगार करने हेतु इच्छुक जोड़ो को शासन द्वारा सहयोग किया जाएगा जिसके लिए आश्वासन दिया गया।