अयोध्या धाम में अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम सृजन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। आज श्री राम आडिटोरियम,अयोध्या धाम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम ‘सृजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुस्तक लोकार्पण,शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस आयोजन में पुस्तक ‘भारत के महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ’में लेख ‘मेघनाथ साहा’तथा शिक्षा में और शिक्षण प्रक्रिया में नवाचार के संकलित पुस्तक ‘अभिनव प्रयोग’ में महराजगंज जनपद के विकास खण्ड पनियरा के नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार के लेख व प्रयोग को स्थान मिला है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजन्म भूमि न्यासपीठ के कमलनयन दास महराज जी ने कहा कि अपनी संस्कृति को संजोये रखना शिक्षको के हाथो में है। विशिष्ट अतिथि ब्रहार्षि डाॅ राम विलास वेदांती जी ने कहा कि शिक्षा से ही मानवता है। बच्चे शिक्षक के आचरण का ही अनुसरण करते हैं इसलिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज में समरसता कैसे लाएं इसपर कार्य करें। रविशंकर संस्थापक लाइफ सिग्नीफाई ने कहा कि बच्चे अपने शिक्षक का सम्मान तब करते हैं जब शिक्षक विद्यार्थियों से जुड़ाव,सामाजिक व्यवहार और समझ के साथ शिक्षण करता है। डाॅ कृष्ण चन्द्र वर्मा,सदस्य उ०प्र०शिक्षा सेवा चयन आयोग,प्रयागराज ने कहा कि शिक्षक के कर्तव्य और दायित्व आम जनता से ज्यादा और गम्भीर होता है इसलिए उसका उत्तरदायित्व अधिक होता है अन्य आगुन्तको में साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दान पति तिवारी,सदस्य विधान परिषद् गोपाल अंजान,प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कृष्ण कुमार मिश्रा,पदमश्री एवं शिक्षाविद डाॅ श्याम बिहारी अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर महराजगंज के शिक्षक वरेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह् देकर उनके कार्य को सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार,राज्य संसाधन समूह सदस्य सत्यप्रकाश वर्मा,कृष्ण मोहन,लवकुश वर्मा,अकादमिक रिसोर्स पर्सन राकेश यादव,अवनीश उपाध्याय,पूर्व एआरपी महेन्द्र चौहान,विकास खण्ड पनियरा शिक्षक संघ अध्यक्ष हरीश शाही,नीरज राय,संजय मौर्या,मंत्री राजेश यादव,सुनील मिश्रा,संजय पासवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।